{"_id":"5a64c30e4f1c1b67268b5b43","slug":"161516552974-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिरवारा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अहिरवारा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, फायरिंग, रिपोर्ट
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर। मकान निर्माण के दौरान रास्ते को लेकर अहिरवारा गांव के दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एक पक्ष की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
थाना बिनावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकरोडी के मजरा अहिरवारा में रविवार को काले पक्ष के लोग अपना मकान बनवा रहे थे। तभी पड़ोसी जलालुद्दीन ने निकास के लिए रास्ता छोड़ने को कहा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इसमें जिलानी घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची को देखकर दोनों पक्षों के लोग हाथों में असलाह लेकर मल्लापुर गांव के जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर गन्ने के खेत में छिपे एक पक्ष के जलाल और दूसरे गुट के अतुल उर्फ अन्नू को देशी रायफल के साथ दबोच लिया। उधर, घायल जिलानी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसओ संजय राय ने बताया जिलानी पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।