फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ट्रेन रोकने वाले शिक्षामित्रों की गिरफ्तारी को कसा शिकंजा

ट्रेन रोकने वाले शिक्षामित्रों की गिरफ्तारी को कसा शिकंजा

Fri, 29 Dec 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन रोकने वाले शिक्षामित्रों की गिरफ्तारी को कसा शिकंजा
UP Police
बदायूं। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद सड़कों पर आकर शिक्षामित्रों ने जमकर आंदोलन किया था। उस समय आंदोलित शिक्षामित्रों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन रोकने की कोशिश भी की थी। इस पर एक दर्जन नामजद समेत सौ से अधिक शिक्षामित्रों पर आरपीएफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरपीएफ ने अब उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शिक्षामित्र अरुण तोमर को उझानी में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पर उन्हें जमानत दे दी गई। आरपीएफ की ओर से बीएसए को पत्र लिखकर मुख्य आरोपी शिक्षामित्र को गिरफ्तार कराने या सरेंडर कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

ट्रेन रोकने की कोशिश करने वाले शिक्षामित्रों पर अब आरपीएफ ने टेड़ी नजर कर दी है। आरपीएफ के प्रभारी इंसपेक्टर उदयराज ने बताया कि बीते दिन आरपीएफ ने उझानी में शक्षिामित्र अरुण तोमर को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। बाकी नामजद और अन्य शिक्षामित्रों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। इधर,आरपीएफ के इंसपेक्टर हरेंद्र सिंह की ओर से बीएसए को एक पत्र लिखा गया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह ट्रेन रोकने की घटना में शामिल शिक्षामित्र निर्भान सिंह यादव की गिरफ्तारी में मदद करें या फिर उसे अदालत में सरेंडर करने को कहें। आरपीएफ की कार्रवाई से शिक्षामित्रों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed