फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   यूपी डॉयल से पकड़वाया कुता, अब मालिकों में जंग

यूपी डॉयल से पकड़वाया कुता, अब मालिकों में जंग

Wed, 13 Dec 2017 07:24 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी डॉयल से पकड़वाया कुता, अब मालिकों में जंग
यूपी-100 - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस एक कुत्ते के स्वामित्व का फैसला करने में उलझ गई है। यूपी 100 ने कुत्ता पकड़कर सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक कुत्ता पुलिस की हिरासत में था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महाराज नगर निवासी मोनू शर्मा ने मंगलवार शाम यूपी 100 को फोन करके बताया कि उनका काले रंग का लेब्राडोर डॉग दीपावली के दौरान गायब हो गया था। शायद कुत्ते को किसी ने पकड़ कर बांध लिया है। मंगलवार को यह कुत्ता उन्हें दिख गया है। इसे उन्हें दिलाया जाए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने मोनू की मदद से कुत्ते को पकड़ा और गाड़ी से सिविल लाइंस थाने लाकर बांध दिया। पुलिस कुत्ते को मोनू के हवाले करने ही जा रही थी कि नेकपुर निवासी निशांत कुमार गौतम थाने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह कुत्ता उनका है और इसका वह सबूत दे सकते हैं। इसके बाद दोनों लोगों में बहस होने लगी। कोई कुत्ते के संग अपना फोटो दिखा रहा था तो कोई उसे पास बुलाकर अपनत्व का दावा कर रहा था। देर रात तक कचहरी चौकी प्रभारी राजीव राठी कुत्ते के असली मालिक की पहचान नहीं कर सके तो उन्हें बुधवार को आने की बात कहकर कुत्ता थाने में ही बंधवा दिया। इंस्पेक्टर देवेश सिंह ने बताया कि कुत्ते की असली मालिक की पहचान के बाद लिखापढ़ी में ही उसके हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन


सटोरिये पकड़ने गई पुलिस से भिड़ीं महिलाएं
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस ने सट्टे के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। कोतवाल अजय यादव को सूचना मिली कि कबूलपुरा में कुछ लोग सट्टा लगा रहे हैं। उन्होंने पुलिस भेजी तो पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों समेत दो नाबालिगों को पकड़ लिया। बतातेे हैं कि आरोपियों को छुड़ाने के लिए महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस आरोपियों को ले आई। देर रात में रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस बुधवार को इन्हें जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed