फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   लुटेरों के निशाने पर हैं महिलाएं

लुटेरों के निशाने पर हैं महिलाएं

Wed, 02 Aug 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों के निशाने पर हैं महिलाएं
कुंवरगांव। बदमाशों ने मार्निंग वॉक को निकलीं दो महिलाओं से जेवर लूट लिए। बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं से पहले उनकी जाति पूछी और फिर तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लगभग दो लाख के जेवर लूटकर ले गए। घटना की सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। कुंवरगांव थाने में घटना की तहरीर दे दी गई है, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। थाना कुंवरगांव क्षेत्र की रहने वाली सुनीता बुधवार सुबह पांच बजे पड़ोसी महिला शकुंतला के साथ टहलने निकली थी। महिलाओं के मुताबिक वह चकोलर रोड पर टहल रहीं थीं। तभी सामने से तीन बदमाश बाइक लेकर पैदल आए। बदमाशों ने नजदीक पहुंचने पर महिलाएं से उनकी जाति पूछी। महिलाएं कुछ समझ पातीं इससे पहले बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों महिलाओं से सोने की चेन, कुंडल, मंगलसूत्र, अंगूठी सहित करीब दो लाख के जेवर लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने पर महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर एसओ कुंवरगांव धर्मेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

----
लुटेरों के निशाने पर हैं महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले की महिलाएं चोर लुटेरों के निशाने पर हैं। पिछले छह महीने में महिलाओं से लूट की लगभग एक दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार को कुंवरगांव में मार्निंग वॉक पर निकलीं दो महिलाओं से लुटेरों ने जेवर लूट लिए। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा करने के बजाय लीपापोती करने में रहती है। आला अफसर महिलाओं से लूट की घटनाओं को लेकर कई बार बैठक करके नाराजगी भी जता चुके हैं, फिर भी पुलिस लापरवाह बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना-1
शुक्रवार को अलापुर के कटिया गांव की रहने वाली महिला से बदमाशों ने लूटपाट की थी। वह सखानू स्थिति गांव से दवाई लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में बदमाशों ने तमंचे के बल पर सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी और पर्स लूट लिया था। थाने में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन आज तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घटना-2
20 जून को उझानी के कछला में बदमाशों ने ममता रानी से लूट की कोशिश की थी, लेकिन राहगीरों की सतर्कता से घटना होते-होते बच गई थी और बदमाश फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची थी लेकिन बदमाशों को कुछ पता नहीं चला था।

--
घटना-3
कछला में 23 मई को उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा निवासी प्रेमपाल की पत्नी ओमवती से बाइक सवार बदमाशों ने मुख्य चौराहा पर बीस हजार रुपये लूट लिए थे। घटना को उस वक्त अंजाम दिया था जब ओमवती बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। घटना की तहरीर उझानी थाने में दी गई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज भी कि लेकिन लुटेरों को पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed