{"_id":"5974acfc4f1c1b243b8b463b","slug":"161500818684-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक ने बाइक सवार का रौँदा, मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक ने बाइक सवार का रौँदा, मामा की मौत, भांजा घायल
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/सहसवान। बेकाबू मैजिक ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंद दिया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार भांजा हादसे में गंभीर रुप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर का रहने वाला 25 वर्षीय राम दिल्ली में नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह राम को दिल्ली जाना था। उसे छोड़ने के लिए भगतनगला सहसवान निवासी उसका भांजा 20 वर्षीय बॉबी सुबह पांच बजे बाइक से राम को छोड़ने घर से निकला था। बाइक राम चला रहा था। इस बीच जहांगीराबाद पहुंचते ही बेकाबू मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मैजिक की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चला रहे राम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में निजी वाहन से घायल बॉबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल बॉबी का इलाज चल रहा है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।