फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो-दो तालाब खोदने की जेसीबी मालिकों को दी जिम्मेदारी

दो-दो तालाब खोदने की जेसीबी मालिकों को दी जिम्मेदारी

Tue, 25 Jun 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
दो-दो तालाब खोदने की जेसीबी मालिकों को दी जिम्मेदारी
बदायूं। डीएम ने जेसीबी मालिकों के साथ बैठक की, साथ ही सभी से दो-दो तालाब गोद लेने को कहा। उन्होंने गोद लिए तालाबों को 28 जून से एक जुलाई तक खुदाई कराने का संकल्प भी दिलाया। डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए कि चिह्नित दो-दो तालाबों का आंवटन संबंधित जेसीबी स्वामी के क्षेत्र में ही किया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल संरक्षण के संबंध में जिले के सभी 28 जेसीबी मालिक के साथ बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जेसीबी स्वामी दो-दो तालाब गोद लेकर 28 जून से एक जुलाई तक खुदाई कराएं। प्रत्येक तालाब पर जेसीबी स्वामी का बोर्ड लगवाया जाए। इस कार्य के लिए एआरटीओ सुहेल अहमद इसके नोडल अधिकारी रहेंगे। खुदाई के समय लेखपाल, सचिव, प्रधान मौके पर मौजूद रहेंगे। डीसी मनरेगा को निर्देेश दिए कि तालाबों के चारों ओर पौधरोपण कराएं। इसके बाद में डीएम ने विकास कार्यों के संबंध में भी बीडीओ से बैठक की, कहा कि जिन शौचालयों में रंगाई-पुताई का कार्य नहीं हुआ है, उन पर रंगाई-पुताई का कार्य कराकर उन्हें सुंदर बनाया जाए।
विज्ञापन


एसडीएम ने बिना अनुमति छोड़ा मुख्यालय, काटा वेतन
- डीएम की ओर से कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली गई थी। इस दौरान पता चला कि सहसवान एसडीएम गैरहाजिर है। जानकारी की गई, तो पता चला कि जिले के बाहर है, बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर डीएम ने एसडीएम सहसवान का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed