{"_id":"5d0f7a3a8ebc3e54bf3d9304","slug":"15612954015-badaun-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे गए परिजन, चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोते रहे गए परिजन, चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन
बदायूं। इलाके में बेखौफ हो चुके चोर रोजाना कहीं न कहीं वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्हीं घरों को निशाना बना रहे हैं, जिसमें घुसने में और निकलकर भागने में आसान राह दिखाई दे रही है। शनिवार रात भी चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले और शहर के नजदीक एक गांव में घर को निशाना बना लिया। दोनों घरों में परिवार वाले सोते रहे और चोर लाखों का सामान खंगालकर ले गए। शहर में करीबन दस लाख का माल चोरी होने का अनुमान है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी मोहम्मद शारिक पुत्र अशफाक हुसैन शनिवार को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने वजीरगंज गए थे। पूरा परिवार रात करीब नौ बजे दावत खाकर वापस लौटा था। उसके बाद सो गया। आधी रात के बाद किसी वक्त चोर छत के रास्ते से उनकी बहन गुलशन के कमरे में घुस गए और अलमारी में रखा एक सोने का हार, झाले, कड़े, दो चांदी के छल्ले सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए, जबकि दूसरी बहन रोशन का एक हार, झुमकी, कंगन, बुंदे आदि समेत 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार वाले जागे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने यूपी-100 को सूचना दी। मोहम्मद शारिक ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों के मुताबिक लगभग नौ-दस लाख का माल चोरी हुआ है।
सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भरकुईया निवासी वीरेंद्र सिंह शनिवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। मध्यरात्रि के वक्त कुछ चोर दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। उसके बाद चोरों ने घर में रखे सारे बक्से आदि खंगाल डाले। चोर घर में रखी अंगूठी, दो जोड़ी पायल, चार चांदी के सिक्के और 2700 रुपये चोरी करके ले गए। खास बात यह रही कि चोर वीरेंद्र की पत्नी ऊषा के कानों से कुंडल और बेटी (8) की नाक से लौंग निकालकर ले गए लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह परिवार वाले जागे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। उसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन इस मामले में देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।