फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कार की स्टेपनी चोरी के शक में युवक को पीटा

कार की स्टेपनी चोरी के शक में युवक को पीटा

Sun, 16 Jun 2019 08:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
कार की स्टेपनी चोरी के शक में युवक को पीटा
उझानी (बदायूं)। एक व्यक्ति की कार से स्टेपनी चुराने के शक में रविवार को भीड़ ने युवक की सरेबाजार जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा तो भी भीड़ में शामिल दो-तीन युवक उसे लात-घूंसों से पीटते रहे। करीब आधा घंटे तक चले पिटाई के इस मामले में पुलिस को बुलाए बिना ही उसे छोड़ तो दिया गया लेकिन उसकी जेब को भी भीड़ में शामिल युवकों ने खंगाल लिया।
विज्ञापन

युवक की पिटाई का मामला बिल्सी रोड बाजार में पालिका के नलकूप के पास का है। सुबह एक व्यक्ति की कार से स्टेपनी गायब हो गई। खोजबीन के दौरान कार मैकेनिक ने एक युवक को दबोच लिया। स्टेपनी उसने चोरी की या नहीं, यह तो भीड़ में से कोई व्यक्ति नहीं बता पाया लेकिन चश्मदीद सिपट्टर सिंह सोलंकी की मानें तो पिटाई बेरहमी से की गई। पिटाई के दौरान वह सड़क पर भी गिर पड़ा फिर भी कुछ लोगों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। आरोपी युवक नगर के एक मोहल्ले का निवासी बताया गया है। भीड़ में शामिल लोगों ने उसकी जेब को भी खंगाल लिया। उसकी जेब में करीब पांच-छह सौ रुपये निकले थे। बाद में कार मैकेनिक ने नुकसान की भरपाई हो जाने की बात कहते हुए उसे संजरपुर रोड की ओर दौड़ा दिया। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed