फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   युवक की हत्या कर शव को नगला शर्की के जंगल मे फेंका

युवक की हत्या कर शव को नगला शर्की के जंगल में फेंका

Sun, 16 Jun 2019 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव को नगला शर्की के जंगल मे फेंका
बदायूं। युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके शव को नगला शर्की के जंगज में रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया। जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की मगर पहचान नहीं हो सकी। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह लोगों ने बदायूं-दातागंज रोड पर रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा देेखा। खबर लगते ही वहां ग्रामीण एकत्र होने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस ओपी गौतम भी पहुंच गए। एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव भी सूचना मिलते ही आ गए। युवक की उम्र करीब 30-32 वर्ष की बताई जा रही है। उसके सिर पर कनपटी पर सटाकर गोली मारने का निशान था। गोली एक तरफ से लगकर दूसरी तरफ निकल गई थी। माना जा रहा है कि युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद रेलवे ट्रैक पर इस उद्देश्य से शव को डाला गया था ताकि रेल आने पर शव कट जाए और हादसे का रूप दिया जा सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। एसपी सिटी ने बारीकी से घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या की गई है। कनपटी पर गोली मारी है, उसके बाद लाश को ट्रैक पर डाला गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed