{"_id":"5d0542958ebc3e20a265ee82","slug":"15606258012-badaun-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में टेंट व्यवसायी की मौत, नौकर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में टेंट व्यवसायी की मौत, नौकर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर। आसफपुर-बिलारी मार्ग पर बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में एक बाइक पर सवार टेंट व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि उनका नौकर घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार लोग हादसे के बाद बाइक से फर्राटे भरते भाग गये।
ग्राम परसिया के टेंट व्यवसायी विनीत चौहान (45) का कारोबार बिसौली में है। वह किताबों का भी काम करते थे। शनिवार देर शाम कारोबार के सिलसिले में बिलारी से बाइक से लौट रहे थे। पीछे नौकर सोनू बैठा था। दोनों ही हेलमेट नहीं लगाए थे। आसफपुर-बिलारी मार्ग पर ग्राम श्यामपुर के पास आसफपुर दिशा में रहे दूसरी बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में विनीत बाइक सहित नीचे गिर गए। सोनू दूर जा गिरा। बताते हैं कि रोड पर गिरने से विनीत के सिर में गंभीर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में सोनू भी घायल हो गया। दूसरे बाइक पर सवार दोनों युवक चोटिल होने पर भी बाइक लेकर भागने में कामयाब रहे। सूचना पर पुलिस शव को सीएचसी ले आई। जानकारी होने पर उनके परिजन तथा कई व्यापारी मौके पर पहुंच गये। मृतक विनीत चौहान तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता सरकारी शिक्षक रहे हैं। विनीत की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।