फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सुनसान स्थान पर मासूम को ले जाकर कीं अश्लील हरकतें

सुनसान स्थान पर मासूम को ले जाकर कीं अश्लील हरकतें

Sat, 15 Jun 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
सुनसान स्थान पर मासूम को ले जाकर कीं अश्लील हरकतें
सहसवान। नगर के एक मुहल्ले में 12 साल का बालक पांच वर्षीय मासूम बालिका को एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बालिका के चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। मां के बताने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

हरकतें करने वाले बालक का पहले से बच्ची के घर आना जाना था। शुक्रवार को वह घर से बच्ची को खेलने के बहाने बाहर ले गया। बताया जाता है कि आरोपी बालिका को एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर बालिका चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और बालिका को बचाया। लोगों ने मौके से आरोपी बालक को पकड़ लिया। पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी व बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। तहरीर दिए जाने के बावजूद इस मामले में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। कोतवाल कुशलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी और बालिका की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किशोर न्याय अधिनियम में तीन प्रकार के अपराध किशोरों (18 वर्ष से कम) के लिए वर्णित किए गए हैं, जिनमें सामान्य, गंभीर तथा जघन्य अपराध शामिल हैं। सामान्य अपराध में आवश्यक नहीं है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करे, लेकिन गंभीर व जघन्य अपराध में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी ही होगी, चाहें किशोर की आयु कुछ भी हो। इसके बाद किशोर न्याय बोर्ड उसके आगे की प्रक्रिया तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय पाल गुप्ता, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed