फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दोस्त की बहन की ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

दोस्त की बहन की ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 14 Jun 2019 08:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की बहन की ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
मूसाझाग/ दातांगज। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी युवक की गुरुवार रात कादरचौक क्षेत्र के गांव खेड़ा में दोस्त की बहन के घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत के बाद महिला शव लेकर उसके घर पर पहुंची और उसे चौपाल पर छोड़कर फरार हो गई। मृत युवका का दोस्त भी गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेजा है।
विज्ञापन

भगवतीपुर निवासी अमरपाल (40) पुत्र मुरारी लाल गुरुवार को अपने दोस्त पप्पू के साथ कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा गया था। खेड़ा में पप्पू की बहन शीतला देवी ब्याही हैं। शाम को पप्पू और अमरपाल ने खाना भी खाया। इसके बाद रात में करीब एक बजे अमरपाल की हालत बिगड़ गई। पप्पू समेत शीतला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही अमरपाल की मौत हो गई। अमरपाल की मौत की सूचना उसके घरवालों को नहीं दी गई। शुक्रवार सुबह अमरपाल के शव को उसकी चौपाल पर लाकर डाल दिया गया। बताते हैं कि शीतला ही शव लेकर पहुंची थी लेकिन वह मौके पर रुकने की बजाय भगवतीपुर से फरार हो गई। उसके साथ दो-तीन लोग और भी थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो वहां भीड़ लग गई। मृतक के परिजनों ने पप्पू को भी घर जाकर तलाश किया लेकिन वह घर पर नहीं मिला। घटना के बाद से पप्पू भी गायब है। मृतक के परिजनों की मानें तो मृतक के शरीर पर चोटों के भी निशान हैं। मृतक की पत्नी ज्ञानदेवी की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ललित भाटी ने बताया कि घरवालों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मृतक अमरपाल मूल रूप से उसहैत के गांव गौरीनगला का निवासी था। वह करीब 10 साल से भगवतीपुर ससुराल में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed