Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पति की मौत पर बिफरी महिला ने जेठ पर लगाया हत्या का आरोप

पति की मौत पर बिफरी महिला ने जेठ पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 14 Jun 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
पति की मौत पर बिफरी महिला ने जेठ पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। श्रीनारायणगंज मोहल्ले में बुधवार रात एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक अपने भाइयों और मां के साथ रहता था। करीब चार साल पहले घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी मायके में रहने लगी थी लेकिन पति की मौत की भनक लगते ही वह अपने भाइयों के साथ यहां आ गई। उसने जेठ पर हत्या का आरोप भी लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव विरौतिया निवासी दिनेश शर्मा (45) पिछले कई साल से अपने भाइयों और मां के साथ श्रीनारायणगंज मोहल्ला में रह रहे थे। उसकी रात में करीब दो बजे मौत हो गई। मृतक की बूढ़ी मां प्रेमवती की मानें तो शाम को दिनेश को तेज बुखार आया। परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचते कि उससे पहले ही दिनेश की मौत हो गई। गुरुवार सुबह उघैती क्षेत्र के गांव सराय सावल से उसकी पत्नी निर्मला रोती-बिलखती आ गई। निर्मला ने जेठ पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उसने मौके पर ही पुलिस को भी बुला लिया।
विज्ञापन

निर्मला ने पुलिस को बताया कि घरेलू हिंसा को लेकर उसने पति समेत परिवार के लोगों पर कोर्ट में केस कर दिया था। केस लंबित है। आरोप है कि उसके पति की हत्या जहर देकर की गई है। पुलिस ने आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्ष के नाते-रिश्तेदारों समेत आसपास के लोगों से भी मौत की वजह को लेकर जानकारी की। कोई सही जानकारी सामने नहीं आने पर पुलिस ने दिनेश के शव को कब्जे में ले लिया। बता दें कि मृत दिनेश के एक बेटी भी है जो दिव्यांग है। वह अपनी मां के साथ ही रहती है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि दिनेश की मौत की हकीकत का पता लगाने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed