फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पेट्रोल पंप मालिक से साढ़े चार लाख लूटे

पेट्रोल पंप मालिक से साढ़े चार लाख लूटे

Wed, 12 Jun 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप मालिक से साढ़े चार लाख लूटे
सहसवान (बदायूं)। प्रमोद इंटर कॉलेज के पास मंगलवार रात एक पेट्रोल पंप मालिक से बाइक सवार दो बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को तलाशने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

मुजरिया स्थित पेट्रोल पंप के मालिक महेश चंद्र माहेश्वरी मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे पंप से अपने घर को निकले थे। वह बस से सहसवान कस्बे में शहवाजपुर चौराहे पर उतरे और ई रिक्शा पर बैठकर मोहल्ला बजरिया स्थित अपने घर को चल दिए। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रमोद इंटर कॉलेज से पहले ई रिक्शा को ओवरटेक करके बाइक आगे अड़ा दी। इससे पहले कि महेश कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनके हाथ से बैग खींच लिया और उसे लेकर बाइक से भाग निकले। उनके चीखने पर वहां भीड़ लग गई। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ रामकरन सरोज भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को माहेश्वरी ने बताया कि बैग में साढ़े चार लाख रुपये थे। देर रात पीड़ित व्यापारी ने लूट की घटना की तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि संदेह के आधार पर दो लोग पकड़े गए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed