{"_id":"5cfff1eebdec2207006358fc","slug":"156027747814-badaun-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में झगड़े के बाद दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी समारोह में झगड़े के बाद दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग। शादी समारोह में डांस पार्टी में गाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद दूसरे दिन दो पक्षों में पथराव हो गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मौके पर फायरिंग की भी सूचना है, हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
बीते सोमवार की रात्रि गांव के श्रीपाल की लड़की की बरात कलान से आई थी। बरात मे मुन्ना का भाई नौशाद रंगशाला देखने गया था। वहां मारूफ का भाई आजम मौजूद था। एक दूसरे को देखकर दोनों में तनातनी हो गई। जिस पर आजम पक्ष के लागों ने मुन्ना के भाई नौशाद की लाठी डन्डो से पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनो पक्षो को मंगलवार को थाने आने को बोल दिया, लेकिन इससे पहले ही दिन में दोनों पक्ष गांव में भिड गए। गाली गलौज के साथ साथ दोनो पक्षों में जमकर पथराव हुआ, जिसमें नौशाद घायल हो गया। बताया जाता है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसओ ललित भाटी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए और मौके से एजाज, नौशाद और नदीम को गिरफ्तार कर लिया। विवाद के बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। एसओ ने बताया दोनों पक्षों के तीन लोगों को जेल भेजा गया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है।