फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पेड़ पर फंदे से लटका मिला चिकित्सक का शव

पेड़ पर फंदे से लटका मिला चिकित्सक का शव

Wed, 12 Jun 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटका मिला चिकित्सक का शव
ओरछी (बदायूं)। दिल्ली से अपने ससुर के तीजे में शामिल होने आए एक निजी चिकित्सक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर से कुछ दूर स्थित पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम में आत्महत्या के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

रांची (झारखंड) के टूंडला गांव के रहने वाले अख्तर रजा वर्तमान में दिल्ली के छतरपुर इलाके में रहकर अपना निजी क्लीनिक चलाते थे। उनकी दो पत्नियां हैं जो दिल्ली में ही अलग-अलग घरों में रहती हैं। एक पत्नी से उनके पांच संतानें और दूसरी पत्नी से एक संतान है। एक पत्नी छोटी का मायका बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सिसरका में है, यहां रहने वाले ससुर युनूस का कुछ दिन पहले इंतकाल हो गया था। सोमवार को हुए तीजा में शामिल होने के लिए अख्तर पत्नी छोटी व भाई नूरुल हसन के साथ आए थे। सोमवार देर रात लगभग एक बजे तक तीजे की रस्म अदायगी के बाद सभी लोग खाना खाकर सो गए। मंगलवार तड़के चार बजे वह उठे और पत्नी से चाय बनाने को कहकर गाड़ी साफ करने की बात कहकर घर से बाहर निकल गए। लगभग एक घंटा बाद कुछ ही दूरी पर पेड़ पर उनकी लाश फंदे से लटकी मिली। ग्रामीणों से लाश के बारे में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। भाई नूरुल हसन घटना केे पीछे वजह नहीं बता सके। सीओ बिसौली सर्वेंद्र सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसके ही संकेत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed