{"_id":"5cfc0392bdec2207315b7adf","slug":"156001985110-badaun-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामनगर में तीन घरों से दो लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इस्लामनगर में तीन घरों से दो लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
इस्लामनगर। पिछले कई दिनों से सक्रिय चोरों ने शुक्रवार रात भी तीन घरों को निशाना बना लिया। तीनों घरों से करीब दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। जाग होने पर मकान मालिक ने एक चोर को दबोच लिया, लेकिन वह उसे धक्का देकर भाग गया। सुबह में सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना को लेकर ग्रामीणों से भी जानकारी हासिल की।
थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी मोहर सिंह के घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखा संदूक खंगाल लिया। संदूक में 31 हजार रुपया, सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। मोहर सिंह के घर पर दरवाजा नहीं है। बताया कि सुबह में जाग होने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर में उनकी बुजुर्ग मां गंगादेई अकेेली थी। बेटा खेत में फसल की सिंचाई करने को गया था। इसके अलावा पास के ही गांव नदेरी में भी चोरों ने शबनम पत्नी रईस अहमद और प्रताप पुत्र वासुदेव के घर में घटना को अंजाम दिया। शबनम के घर से चोर अलमारी का ताला तोड़कर सोने के झाले, अंगूठी, चांदी की पाजेब, कुंडल निकाल ले गए। मकान मालिक शबनम ने बताया कि वह घर के बाहर सो रही थी। पति बिहार में भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वह जागीं तो एक चोर को पहचान लिया, लेकिन दहशत की वजह से शोर नहीं मचाया।
इसके अलावा प्रताप के घर से भी चोर जेवरात समेत करीब 60 हजार का माल समेट ले गए। मकान मालिक की पत्नी बुधिया ने शोर मचा दिया। उसने एक चोर को दबोच लिया, लेकिन वह उसे धक्का देकर बाहर भाग गया। चोरों के शिकार बने परिवार के लोग सुबह में थाने पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। बुधिया समेत शबनम ने एक चोर का नाम भी पुलिस को बता दिया है। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। बता दें कि पिछले दिनों चोरों ने विजयपुर के सात घरों से लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। विजयपुर की घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।