{"_id":"5cf96626bdec2207203ae7c6","slug":"155984848014-badaun-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पिछले साल दिसंबर महीने में किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उस पर पॉक्सो भी लगा है। छह नामजदों में महिला समेत चार लोग अभी फरार हैं।
कछला कस्बे के एक मोहल्ले के व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी को 30 दिसंबर को कस्बे के ही युवक ने अगवा कर लिया था। अगले महीने पुलिस ने किशोरी को बरामद किया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत छह लोगों को नामजद किया था। किशोरी के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में शंभू, उसकी पत्नी, बेटी और तीनों बेटों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नामजदों में से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। बाद में पुलिस ने एक बेटे सुनील को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार शाम को पुलिस ने शेखर को भी बाईपास से दबोच लिया। दरोगा जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि शेखर समेत सभी आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। शंभू, उसकी पत्नी, एक बेटा और बेटी फरार हैं।