{"_id":"5cf17586bdec22070d45ae0d","slug":"15593281808-badaun-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में टेंपो से घूमकर करते थे चोरी, तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शहर में टेंपो से घूमकर करते थे चोरी, तीन दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस के हत्थे एक ऐसा गिरोह चढ़ा है, जो रात में टेंपो से घूमकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उन्हें जो मिल जाता, उसे चोरी कर बेच देते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन चोर पकड़े हैं। उनके पास से चोरी का माल और टेंपो बरामद हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।
गुरुवार रात करीब तीन बजे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम अपनी टीम के साथ नेकपुर इलाके में गस्त कर रहे थे। उसी दौरान तीन लोग टेंपो लेकर गलियों में घूमते दिखे। उन्होंने संदिग्ध समझते हुए टेंपो के आगे गाड़ी लगवा दी। फिर तीनों लोगों को टेंपो से उतारकर पूछताछ शुरू कर दी। टेंपो सवार लोगों ने बताया कि वह टेंपो की स्टेपनी बदल रहे थे। जब उनकी स्टेपनी चेक की गई तो टेंपो में स्टेपनी नहीं निकली और न ही उनका पहिया पंक्चर निकला। इस पर तीनों को टेंपो समेत थाने ले जाया गया, जहां तलाशी के दौरान दो लोगों पर चाकू और एक पर तमंचा निकला। टेंपो में चोरी की बैटरी रखी मिली। तमाम औजार भी रखे मिले। पूछताछ में एक ने अपना नाम सरताज पुत्र सरदार निवासी महाराज नगर थाना सिविल लाइन, शादाबपुत्र अबरार हुसैन और अकबर पुत्र असलम निवासी मोहल्ला ऊपरपारा सदर कोतवाली बताया।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि दो दिन पहले नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रैक्टर पलट गया था। इन्हीं चोरों ने उसकी बैटरी चोरी कर ली थी। चोरों को पकड़ने में एसआई अनिल कुमार, एसआई प्रवीण कुमार, सिपाही रामवीर सिंह, सतपाल सिंह, अजीत कुमार, अवनीश कुमार का सहयोग रहा।