{"_id":"5cec37dcbdec22076a49ad09","slug":"155898471712-badaun-news50","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. आरए उस्मानी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार के लेटर पैड प्रयोग कर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मुहैया कराने को डीएम के लिए पत्र भेजा था। जिसे जिला प्रशासन ने फर्जी करार देते हुए यह कार्रवाई कराई है।
विगत 25 मई को डीएम दिनेश कुमार सिंह को फैक्स द्वारा एक लेटर प्राप्त हुआ था। यह लेटर लखनऊ गोमती नगर निवासी पूर्वमंत्री एवं विधायक डॉ. आरए उस्मानी द्वारा भेजा गया था। इसके द्वारा गेस्ट हाउस को 20 मई से 30 मई तक मुहैया कराने को लिखा गया था। लेटर प्राप्त होने के बाद डीएम ने इसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार अवस्थी को सौंपी थी, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने लेटर और उस पर लिखे नाम की पूरी छानबीन की। पता चला कि डॉ. आरए उस्मानी सपा सरकार में मंत्री रहे थे, लेकिन वे आज भी राज्य सरकार लिखा हुआ पैड प्रयोग कर रहे हैं। जबकि वह इस समय कोई मंत्री नहीं है। इसके बावजूद फर्जी लेटर तैयार गेस्ट हाउस मुहैया कराने के लिए पैड भेजा गया। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने सोमवार रात सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने धारा 420, 471 और 468 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
राज्य सरकार के लेटर पैड द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मुहैया कराने को लिखा गया है। लेटर पैड पर पूर्व मंत्री और विधायक डॉ. आरए उस्मानी का नाम लिखा हुआ है। लेटर पैड के द्वारा अनुचित लाभ लेने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का प्रयास किया गया है। इससे डॉ. आरए उस्मानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कमलेश कुमार अवस्थी, सिटी मजिस्ट्रेट