फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाले पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाले पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

Mon, 27 May 2019 06:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर लाखों ठगने वाले पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
बदायूं। शहर में गोपी चौक के पास लोगों ने नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले व्यक्ति को दबोच लिया था। उसके पास कई मुहरें और कागजात मिले थे, जिस पर भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने ठग को स्वयं पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय निवासी जितेंद्र समेत लोगों ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि मुरादाबाद जिले में बिलारी थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति चार साल से लोगों को नौकरी के नाम पर ठग रहा था। उसने विकास भवन में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये लिए थे। इसके अलावा वैदो टोला निवासी अनवर से 50 हजार रुपये, कौशर से 50 हजार रुपये, जाहिद से 25 हजार रुपये ठगे थे। काफी समय तक लोग नौकरी मिलने का इंतजार करते रहे लेकिन बाद में वह लापता हो गया। कुछ दिन पहले वह शहर में गोपी चौक पर घूमते हुए दिखाई दिया, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस ने अभी तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने अधिकारियों से ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed