{"_id":"5ce936febdec2207167ee2cc","slug":"155878788820-badaun-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से झूलकर ग्रामीण ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फंदे से झूलकर ग्रामीण ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम असधरमई में शनिवार को एक ग्रामीण ने अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक ग्रामीण नशे का आदी था तथा इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम असधरमई निवासी महेश पाली (45) पुत्र हुकमी खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह नशे का भी आदी था, जिससे वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार को महेश की पत्नी हीराकली गोबर लेकर उपले थोपने गई थी, जबकि चार बच्चों में बेटी आरती (15), आकाश (12), विकास (9) और ज्योति (6) घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद हीराकली उपले थोपकर वापस लौटी कि तब तक महेश ने अपने ही घर में चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर पति की लाश देखकर हीराकली के होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मच गया। घर में चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेश के नाम चार बीघा खेत है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ राजीव कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी हीराकली ने महेश द्वारा आत्महत्या करने के संबंध में तहरीर दी है। कहा है कि महेश नशे का आदी था और मानसिक रूप से परेशान था।