फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   झारखंड पुलिस की गिरफ्त में आया स्मैक का धंधेबाज बाबूराम

झारखंड पुलिस की गिरफ्त में आया स्मैक का धंधेबाज बाबूराम

Tue, 21 May 2019 06:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
झारखंड पुलिस की गिरफ्त में आया स्मैक का धंधेबाज बाबूराम
दातागंज (बदायूं)। झारखंड पुलिस ने विगत दिनों अफीम बनाते समय बदायूं जिले के जिस व्यक्ति को पकड़ा, उसके तार अंतरराज्यीय स्मैक के धंधेबाजों से जुड़े हैं। उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ ही एसटीएफ, दिल्ली पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की टीम भी छापा मार चुकी है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले झारखंड के थाना खूंटी पुलिस ने तीन लोगों को स्मैक बनाते पकड़ा था। इनमें एक बदायूं जिले के थाना बिनावर के गांव भगवानपुर के मजरा त्रिलोकपुर निवासी बाबूराम भी था। वहां की पुलिस के मुताबिक बाबूराम के तार स्मैक के धंधेबाजों से लंबे समय से जुड़े हैं। उसे अफीम से स्मैक बनाने का मास्टर माना जाता है। यही वजह है कि स्मैक के धंधेबाज उसके यहां आते-जाते रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने करीब पांच साल पहले बाबूराम को अफीम के साथ जेल भेजा था। अब झारखंड पुलिस के पकड़ने के बाद स्थानीय पुलिस के भी कान एक बार फिर खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


बाबूराम के पास आते रहे हैं स्मैक कारोबारी-
जानकारों की बातों को यदि सच मानें तो बाबूराम अफीम से स्मैक बनाने में काफी माहिर है। झारखंड, बंगाल और मणिपुर में अफीम की पैदावार ज्यादा होती है। सो ये लोग वहां पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। चूंकि अफीम को लाना किसी खतरे से खाली नहीं होता इसलिए वह अफीम में कोई केमिकल मिलाकर उसे फाड़ लेते हैं। फिर उसमें से क्रूट निकालकर लाते हैं। उसी से स्मैक बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर वह पकड़ा गया है तो कुछ ही दिनों में सारी स्थिति सामने आ जाएगी। फिर भी इस व्यक्ति के बारे में स्थानीय पुलिस से पता लगाएंगे।
- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed