{"_id":"5ce19a35bdec22075434710c","slug":"151558288949-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग उड़ा रहे बालक की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पतंग उड़ा रहे बालक की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत (बदायूं)। कस्बे में रविवार दोपहर छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहे एक बालक की नीचे गिरने से मौत हो गई, जिससे उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
रविवार दोपहर कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी छोटेलाल का बेटा कुलदीप (12) पड़ोसी सोहनलाल की छत पर अन्य बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। मोहल्ले वालों के मुताबिक बालक अचानक छत से नीचे आंगन में गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के वक्त छोटेलाल घर पर मौजूद नहीं थे। उनके पड़ोसी बालक को तुरंत शहर के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से छोटेलाल के परिवार में कोहराम मच गया है। छोटेलाल की दो बेटियां वर्षा (6) और शिल्पी (3) है। परिजनों ने बालक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। उन्होंने देर शाम को कुलदीप का अंतिम संस्कार कर दिया।