{"_id":"5cb4cad9bdec2214222a99a3","slug":"151555352281-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो संभल के व्यक्ति ने फेसबुक पर दी थी प्रधानमंत्री को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
...तो संभल के व्यक्ति ने फेसबुक पर दी थी प्रधानमंत्री को धमकी
विज्ञापन
बदायूं। फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के मामले में जरीफनगर पुलिस काफी हद तक खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने संभल जिले के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। माना जा रहा है कि उस व्यक्ति ने ही फेसबुक पर पाक जिंदाबाद के नारे और प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी पोस्ट की थी। पुलिस उससे पूछताछ में लगी है। देर रात तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। इधर फेसबुक मुख्यालय कैलिफोर्निया को भेजे गए मेल का कोई जवाब नहीं आया है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा व्यक्ति संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संदिग्ध व्यक्ति को रविवार देर रात पकड़ा था। पुलिस को शक है कि इसी व्यक्ति ने सराफा व्यापारी दिलीप वर्मा की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई थी। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में धमाका करने और कई निर्दोष लोगों के मारे जाने के बारे में पोस्ट किया था। उसके नीचे पाक जिंदाबाद के नारे भी लिखे गए थे। इस संबंध में पुलिस ने दहगवां निवासी अजयपाल समेत चार लोगों को हिरासत में लिया था। उनके मोबाइल भी कब्जे में लिए थे। चारों से पूछताछ की जा रही थी कि तभी फेसबुक की उसी आईडी पर लिखा गया कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसी भी जनसभा में मार डालूंगा। उसके नीचे पाक जिंदाबाद लिखा, उसके नीचे सराफा व्यापारी के चार मोबाइल नंबर भी लिखे गए। अगर फेसबुक पर दूसरा मैसेज नहीं लिखा जाता तो शायद पुलिस अजयपाल को दोषी मान लेती। हालांकि उसके खिलाफ पुलिस प्रधानमंत्री को धमकी देने के मैसेज डालने से पहले रिपोर्ट दर्ज चुकी थी। दूसरे मैसेज के बाद पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदली और मामले को गंभीरता से लिया।
माना जा रहा है कि पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस को कुछ न कुछ सुराग जरूर मिलेगा। हो सकता है कि वही आरोपी हो, इसकी पुष्टि करने के प्रयास में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन
-------------------------
पूछताछ को बरेली से पहुंची एटीएस की टीम
जरीफनगर थाने में एक संदिग्ध पकड़े जाने की सूचना पर बरेली से एटीएस की टीम भी पहुंच गई है। सोमवार देर रात तक एटीएस भी पूछताछ में लगी रही है। परंतु टीम ने देर रात कोई जानकारी देने से इंकार किया। इधर फेसबुक मुख्यालय कैलीफोर्निया से भी रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
-------------------------
हां एक व्यक्ति पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इस व्यक्ति से काफी हद तक जानकारी मिल जाएगी। अभी उससे पूछताछ की जा रही है।
- पंकज लवानियां, इंस्पेक्टर जरीफनगर।