फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, महिला समेत पांच घायल

भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, महिला समेत पांच घायल

Tue, 05 Feb 2019 06:10 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 05 Feb 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में चले ईंट-पत्थर, महिला समेत पांच घायल
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरनगर में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में दूसरे पक्ष ने पथराव किया तो हमलावर भी चपेट में आ गए। महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

पथराव ओर लठैती की घटना पूर्वाह्न में हुई। गांव के बाबूराम का प्लॉट गांव के एक छोर पर है। गांव के ही छोटेलाल ने बाबूराम की जमीन पर कब्जे की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि छोटेलाल, प्रेमशंकर और टीकाराम ने विरोध करने पर बाबूराम (60), शीलादेवी (45) पत्नी छत्रपाल और परमेश्वरी (75) पर हमला कर दिया। शीला समेत तीनों लोग लहूलुहान हो गए। घायल पक्ष के लोगों ने बचाव में पथराव किया तो प्रेमशंकर और छोटे भी चोटें लगीं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर विवाद शांत हो गया। घायलों को लेकर उनके परिजन कोतवाली गए। पुलिस ने बाबूराम की तहरीर पर टीकाराम, प्रेमशंकर और छोटेलाल तो दूसरी तरफ से प्रेमशंकर की ओर से रतनलाल, राकेश और बृजेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने घायलों का मेडिकल भी कराया। घायलों में शीला और बाबूराम के सिर में गंभीर चोट बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed