फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जमीनी विवाद में मारे गए थे महिला प्रधान के ससुर

जमीनी विवाद में मारे गए थे महिला प्रधान के ससुर

Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में मारे गए थे महिला प्रधान के ससुर
फोटो-24
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारे गए
थे महिला प्रधान के ससुर
एसएसपी ने किया सोनपाल हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार अलापुर थाना क्षेत्र में तांगे से उतारकर सोनपाल की कर दी गई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार ने सोमवार दोपहर सोनपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। सोनपाल महिला ग्राम प्रधान के ससुर थे। उनकी 10 जून को अलापुर थाना क्षेत्र में तांगे से उतारकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी वजह जमीन का विवाद निकला है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

सोमवार दोपहर खुलासा करते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि 10 जून को अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा गूजर निवासी सोनपाल तांगे से घर लौट रहे थे। उसी समय रास्ते में तीन बाइक सवार लोगों ने उनकी तांगे से उतारकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में सोनपाल के बेटे और महिला प्रधान के पति हरिओम ने अपने गांव के ही पुत्तू सिंह, जगत सिंह, सूरजपाल, सुनील, अतिराज और अजयपाल के खिलाफ चुनाव की रंजिश बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जानकारी लेने पिछले दिनों आईजी डीके ठाकुर गांव पहुंचे थे लेकिन उससे पहले एसएसपी अशोक कुमार निष्पक्ष जांच के आदेश दे चुके थे। पुलिस की जांच में पता चला कि गांव के ही रामसरन पुत्र गंगासरन का सोनपाल से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर रामसरन को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की। एसएसपी के मुताबिक रामसरन ने बताया सोनपाल लगातार उससे पैसे मांग रहे थे। इससे उसने अपने साढू दातागंज के ग्राम रुकुमपुर निवासी रविंद्र पुत्र राम सिंह और दोस्त राजकुमार पुत्र ननकू निवासी ग्राम हजारा थाना उसावां के साथ योजना बनाई। हत्या के वक्त रामसरन अंगोछे से मुंह बांधे बाइक पर बैठा था। जबकि रविंद्र और राजकुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रामसरन को जेल भेज दिया है। खुलासा करने में अलापुर इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा, एसआई प्रमोद कुमार, सिपाही रविंद्र सिंह, सुजीत सिंह, राजेंद्र कुमार और कृष्णऔतार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed