{"_id":"5b1ab0e54f1c1bb06e8b6ef7","slug":"151528475877-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो लूट का खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो लूट का खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 12,13
बोलेरो लूट का खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार
किराए पर लाकर लूटी गई थी बोलेरो, दो तमंचे भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
इस्लामनगर (बदायूं)। एक जून को चंदौसी रोड पर हुई बोलेरो लूटकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार लुटेरे पकड़े हैं। उनसे लूटी गई बोलेरो और दो तमंचे-कारतूस बरामद हुए हैं।
शुक्रवार को इस्लामनगर थाने में लूटकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि एक जून को बर्रई पुल पर कुछ बदमाशों ने एक बोलेरो लूट ली थी। उसके चालक और मालिक को बंधक बनाकर डाल दिया था। वही बदमाश बोलेरो को किराए पर करके बबराला से लाए थे। इस संबंध में गाड़ी मालिक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बदमाश गाड़ी लेकर पतरिया गढ़ी मार्ग से होते हुए मौसमपुर चौराहे और इस्लामनगर से चंदौसी की ओर गए थे। हालांकि यह घटना संभल जिले में हुई थी। इसके बावजूद इस्लामनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई गई। इसके लिए स्वाट टीम प्रभारी रामगोपाल शर्मा, इस्लामनगर एसओ राम नरेश माथुर को लगाया था। सीओ बिल्सी इरफान नासिर खान और एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह स्वयं मामले की लगातार जानकारी ले रहे थे। इस टीम ने संयुक्त रूप से मामले की छानबीन कर चार लुटेरे गिरफ्तार कर लिए। इनमें देवेंद्र पुत्र प्रेमशंकर निवासी जाफरपुर थाना इस्लामनगर, किरण पाल पुत्र महेंद्र निवासी उल्लाह थाना इस्लामनगर, सुरेश पुत्र महेश निवासी पाठकपुर थाना फैजगंज बेहटा, हाकिम सिंह पुत्र साहूकार निवासी मुमरेजपुर थाना कुढ़ फतेहगढ़ जनपद संभल शामिल हैं। आरोपी धर्मेश पुत्र खेतल सिंह निवासी उल्लाह थाना इस्लामनगर और शफीक पुत्र इदरीश पाठकपुर थाना फैजगंज बेहटा फरार हैं। लुटेरों से लूटी गई बोलेरो, दो तमंचे और चार कारतूस, दो चाकू, चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं। चारो लुटेरों को जेल भेजा जा रहा है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।