फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध हालात में रोजगार सेवक की मौत

संदिग्ध हालात में रोजगार सेवक की मौत

Thu, 07 Jun 2018 07:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 07 Jun 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में रोजगार सेवक की मौत
demo pic
संदिग्ध हालात में एक रोजगार सेवक की मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। जबकि पुलिस हादसे बता रही है। करीब 28 वर्षीय अनिल कुमार पाराशरी पुत्र हरिओम पाराशरी वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम करकटपुर के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक अनिल गांव में रोजगार सेवक थे। उनके पिता मुन्नालाल इंटर कॉलेज में कर्मचारी हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब दस बजे अनिल बाइक से वजीरगंज गए थे, देर शाम तक घर नहीं लौटे। इंतजार करने के बाद रात करीब नौ बजे परिवार वालों ने फोन किया तो अनिल के दोनों मोबाइल बंद थे। इसके बाद अनिल की तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान वजीरगंज सतेती रोड गोठा मोड़ पर पीपल के पेड़ के नजदीक अनिल की लाश पड़ी मिली। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। वहीं कुछ दूरी पर उसकी बाइक और मोबाइल पड़ा था। अनिल का दूसरा मोबाइल गायब था। सूचना मिलने पर वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार पसलियां टूटी मिलीं, लीवर और ब्रेन फटा था।
विज्ञापन

इधर, गुरुवार सुबह परिवार वाले दोबारा घटना स्थल पर गए। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर मक्का के खेत में डिस्पोजल गिलास और नमकीन के खाली पाउच पड़े थे। परिजनों के मुताबिक अनिल की हत्या की गई थी। उन्हें मारने से पहले हत्यारों ने शराब पी। घटना को अंजाम देने वाले रोजगार सेवक का मोबाइल अपने साथ ले गए। वजीरगंज एसओ अमृतलाल ने बताया कि एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed