फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   three held from hospital while gambling

जिला अस्पताल में चल रहा था जुआ घर, तीन दबोचे

Fri, 11 May 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Fri, 11 May 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
three held from hospital while gambling
arrest
लचर व्यवस्था के चलते जिला अस्पताल के हालात सुधर नहीं रहे हैं। यहां एक के बाद एक शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं। अभी पत्नी के शव को कंधे पर ढोने वाले मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी कि गुरुवार दोपहर यहां पुलिस ने एक सरकारी कर्मचारी समेत तीन लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यह मामला जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड का है। यहां इस वार्ड में चार अलग-अलग कंपार्टमेंट बने हैं। एक नंबर कंपार्टमेंट में पुलिस चौकी खुली है। चार नंबर में डॉक्टर रहते हैं। जबकि दो और तीन नंबर कंपार्टमेंट स्पेशल मरीजों के लिए है। इस वार्ड में भर्ती होने के लिए मरीज को करीब डेढ़ सौ रुपये प्रतिदिन चुकाना पड़ता है। गुरुवार को दो नंबर कंपार्टमेंट में एक मरीज भर्ती था। जबकि तीन नंबर कंपार्टमेंट में जिला अस्पताल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने दो अन्य साथियों के जुआ खेल रहा था। इसका पता तब चला, जब दोपहर करीब दो बजे सदर कोतवाली पुलिस ने यहां छापामारी की। उस समय कंपार्टमेंट का गेट कुछ खुला था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने साथियों के साथ मरीजों के लिए डाले गए बेड पर बैठकर पत्ते बांट रहा था। एक साथी सिगरेट के छल्ले उड़ा रहा था। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी में एक व्यक्ति के पास कंडोम भी मिले। पुलिस इन लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। इधर, प्राइवेट वार्ड में जुआरी पकड़े जाने की खबर फैलते ही जिला अस्पताल में खलबली मच गई।
विज्ञापन


कई दिनों से हो रहा है जुआ
जिला अस्पताल में जुआ होना नई बात नहीं है। यहां कई साल से जुआ हो रहा है। ड्यूटी के टाइम में कर्मचारी एकत्र हो जाते हैं और प्राइवेट वार्ड या सुलभ शौचालय में बैठकर आराम से जुआ खेलते हैं। इस खेल में अस्पताल के कुछ अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुआ खेलते जिला अस्पताल का सिर्फ एक कर्मचारी पकड़ा गया है। दो लोग कौन हैं, इसका हमें नहीं पता। पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कर्मचारी के खिलाफ हमारी ओर से जांच कराई जाएगी। तभी आगे की कार्रवाई होगी।
-डॉ. आरएस यादव, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed