{"_id":"5aab493d4f1c1bbb758b5ca3","slug":"151521174845-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक के टैक्सी ड्राइवर ने दिल्ली में नर्स से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादरचौक के टैक्सी ड्राइवर ने दिल्ली में नर्स से किया रेप
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक के टैक्सी ड्राइवर
ने दिल्ली में नर्स से किया रेप
ड्राइवर के घर पहुंची पीड़ित तो परिवार वालों ने पीटा, तेजाब फेंकने की कोशिश
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप, परिजनों पर तेजाब डालने के प्रयास, मारपीट की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक (बदायूं)।
यहां का एक टैक्सी ड्राइवर निकाह करने का झांसा देकर दिल्ली में रहने वाली नर्स का करीब चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। उसने निकाह के लिए दबाव बनाया तो होली के बाद ड्राइवर चुपचाप गायब हो गया। पीड़ित नर्स टैक्सी ड्राइवर की तलाश में गुरुवार को उसके घर आ धमकी। नर्स का आरोप है कि उसे ड्राइवर के घरवालों ने पीटा और चेहरे पर तेजाब डालने की कोशिश की। वह किसी तरह मौके से भागकर थाने पहुंची। उसकी तहरीर पर पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ रेप और उसके परिवार वालों पर मारपीट और तेजाब डालने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम खितौलिया निवासी फिरोज दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर था। आरोप है कि वहां उसने एक नर्स को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद निकाह करने का झांसा देकर रेप किया। फिर चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़ित ने निकाह करने को ज्यादा दबाव बनाया तो ड्राइवर ने मिलना-जुलना छोड़ दिया। उसकी तलाश में बृहस्पतिवार सुबह पीड़ित गांव खितौलिया फिरोज के घर जा पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि वहां फिरोज तो मिला नहीं। वह कुछ कहती इससे पहले उसे फिरोज के परिवार वालों ने मारपीट करना शुरू कर दी। उस पर तेजाब डालने की कोशिश की। उनके चंगुल से छूटकर पीड़ित घर से बाहर निकाली और शोर मचा दिया। इससे गांव वाले जमा हो गए। पीड़ित की सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। पुलिस वाले युवती को थाने ले गए।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका पिछले चार साल से फिरोज से प्रेमप्रसंग चल रहा था। वह दिल्ली के एक अस्पताल में काम करती है। उसने फिरोज को एक गाड़ी भी खरीदकर दी। आर्थिक मदद कर उसका मकान भी बनवा दिया। मगर फिरोज दूसरे की जमीन बताकर झूठ बोलता था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। युवती की तहरीर पर आरोपी फिरोज के खिलाफ बलात्कार, उसके परिवार के सब्बीर, सबाना और फात्मा के खिलाफ मारपीट और तेजाब डालने के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
----
संपन्न परिवार की है युवती
पुलिस के अनुसार जैसा कि युवती ने बताया कि उसके अनुसार वह संपन्न परिवार से है। पिता एक सरकारी कर्मचारी थे उनकी मृत्यु के बाद मां को पेंशन मिल रही है। खुद युवती एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। फिरोज का युवती के घर और युवती का उसके घर चार साल से आना जाना भी है। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में घर वालों को भी जानकारी थी। घर वाले भी दोनों की शादी को राजी थे, लेकिन फिरोज की बेवफाई ने उसे आहत कर दिया है। अब वह किसी तरह के समझौते को तैयार नहीं है।
-----
गाड़ी से कई बार गांव आया था फिरोज
ग्रामीणों के मुताबिक फिरोज कई बार गाड़ी लेकर गांव आया था। वह खुद की गाड़ी भी बताता था। दिल्ली जाने के बाद उसका रहन-सहन भी बदल गया था।
---
युवती है दूसरे समुदाय की
पुलिस के मुताबिक युवती दूसरे समुदाय की है। वह फिरोज की बातों में आकर उसके प्रेम जाल में फंस गई थी। अब युवती को पश्चाताप भी हो रहा है।