फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अवैध संबंध को लेकर की गई थी शजीरन की हत्या

अवैध संबंध को लेकर की गई थी शजीरन की हत्या

Sun, 22 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध को लेकर की गई थी शजीरन की हत्या
बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी शजीरन 17 फरवरी को लापता हो गई थी। इसके 14 दिन बाद गांव के निकट गन्ने के खेत में उसका क्षत-विक्षत शव मिला था। शनिवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। उसकी हत्या अवैध संबंधों के चलते गांव के ही एक व्यक्ति ने गला दबाकर की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव गुधनी निवासी लटूरी की पत्नी शजीरन 17 फरवरी को अपने जानवरों को चारा लेने के खेत पर गई थी। तभी वह अचानक गायब हो गई। परिवार के लोगों ने अपने आसपास रिश्तेदार एवं गांव में इसकी काफी तलाश की। मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने दो दिन बाद पति लटूरी ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाना पुलिस को दी। मगर पुलिस ने उसको तलाशने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके बाद एक मार्च को कुछ मजदूर गांव के मदनलाल सिंह के के खेत में गन्ना काट रह थे। तभी खेत में कुछ कपड़े, हड्डियां एवं चप्पल वहां दिखाई दी। इससे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। सूचना गांव के लोगों को मिली तो गांव के सैकड़ों लोग वहां एकत्र हो गए। जिसमें लटूरी को भी बुलाया गया। उसने कपड़े और चप्पलों से अपनी पत्नी शजीरन के रुप में शिनाख्त की। पुलिस ने उसके पति की ओर से दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि फोन की कॉल डिटेल के आधार पर गांव के शहजादे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसके शरीजन से अवैध संबंध थे। मगर उसका चंचल स्वभाव शहजादे को पसंद नहीं था। इसको लेकर झगड़ा होने पर उसने शजीरन को गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को आरोपी शहजादे को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed