फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, ससुराले वाले फरार

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, ससुराले वाले फरार

Mon, 11 Mar 2019 11:06 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, ससुराले वाले फरार
बदायूं। अलापुर क्षेत्र के कस्बा ककराला से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल से लापता हो गई। उसके ससुराल वाले भी घर पर ताला डालकर फरार हैं। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कई महिलाओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे ककराला निवासी फिरोज खान ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन खुशनुमा (20) का निकाह करीब डेढ़ साल पहले वार्ड नंबर 21 निवासी एहसानुल हक के साथ किया था। फिरोज का आरोप है कि उन्होंने बहन के निकाह में काफी दहेज दिया था लेकिन इससे बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे। उसका बहनोई हैदराबाद में कारोबार करता था। उसकी बहन को भी वहां ले गया, जहां पता चला कि उसका बहनोई पहले से शादी कर चुका था। इस पर काफी विवाद हुआ, जिससे एहसानुल हक उसकी बहन को घर छोड़ दिया। कुछ समय पहले उसकी बहन ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इसकी सुनकर ससुराल वाले आए और बच्चों के जन्म की दावत देने के बहाने उसकी बहन और बच्चों को अपने साथ ले गए। फिरोज का कहना है कि नौ मार्च को वह अपनी बहन के घर गया, जहां ससुराल वाले लापता थे और घर पर ताला पड़ा था। खुशनुमा का भी कुछ पता नहीं चल रहा है। फिरोज ने बहन की हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed