फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   टाकीज के सामने से मूंगफली लदी पिकअप चोरी

टाकीज के सामने से मूंगफली लदी पिकअप चोरी

Thu, 24 Jan 2019 04:34 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 24 Jan 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
टाकीज के सामने से मूंगफली लदी पिकअप चोरी
उझानी (बदायूं)। मूंगफली लदी पिकअप को पुराने टाकीज के पास खड़ी करके चाय पीने के लिए होटल पर जाना चालक को महंगा पड़ गया। वह चाय पीकर लौटा तो मौके पर पिकअप नहीं देख मालिक को भी बुला लिया। उन्होंने पुलिस के साथ इलाके में खोजबीन भी लेकिन कहीं पर भी सुराग नहीं लग पाया। पिकअप मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन

पिकअप चोरी की घटना बुधवार रात में करीब दो बजे की है। मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी हनीफ अहमद की पिकअप लोडिंग का काम करती है। पिकअप पर हनीफ का छोटा भाई अली अहमद चालक है। रात में करीब 11 बजे उसने पिकअप में मूंगफली लोड कराई। इसके बाद वह पिकअप लेकर पुराने टाकीज के पास पहुंचा और उसे खड़ी करके सब्जी मंडी में चाय की दुकान पर पहुंचा। अली अहमद ने बताया कि चाय पीकर वह लौटा तो पिकअप मौके पर नहीं थी।
विज्ञापन

पिकअप चोरी हो जाने के बाद अली अहमद ने घर पहुंचकर पिकअप मालिक भाई को भी अवगत कराया। दोनों ने पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस और पिकअप मालिक ने आसपास इलाके में खोजबीन भी की। पुलिस ने आसपास थानों को कॉल भी कर दी लेकिन कहीं से भी पिकअप के बारे में जानकारी नहीं मिला। चालक ने बताया कि मूंगफली उसे बरेली में देवचरा के बाजार में अनलोड करनी थी। पिकअप मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दी है। पुलिस भी खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed