फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गला कटने से सात वर्षीय बालिका की मौत

गला कटने से सात वर्षीय बालिका की मौत

Sun, 09 Dec 2018 08:35 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
गला कटने से सात वर्षीय बालिका की मौत
फोटो--6, 7
विज्ञापन

गला कटने से सात साल
की बालिका की मौत
घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस, परिजन बोले-बच्चों में हुआ था विवाद, चाकू पर गिरने से कटा गला
अमर उजाला ब्यूरो
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे के मोहल्ला जंगीपुरा बनिया में एक सात साल की बालिका की गला कटने से मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक बालिका दुकान से पापे (एक तरह के रस्क) लेकर आई थी। इससे दूसरे बच्चों में विवाद हो गया। तभी बालिका चाकू पर जा गिरी और उसका गला कट गया। इससे उसकी मौत हो गई। बालिका की मां ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह मामला सुबह सात बजे का है। उस समय नगर के मोहल्ला जंगीपुरा बनिया निवासी एहसान की पत्नी नसरीन और उसके दो बच्चे घर पर अकेले थे। जबकि एहसान खुद मजदूरी करने दिल्ली गया हुुआ था। उसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में एहसान की सात वर्षीय बेटी मंतजा गले में चाकू लगने से घायल हो गई। नसरीन ने मोहल्ले के लोगों को बुलाया और उनके साथ बालिका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने मंतजा को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार वाले शव को अपने घर ले गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सात साल की बालिका की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। जिस पर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद कर लिया। जानकारी पर नसरीन ने बताया कि वह तख्त पर बैठी चाय बना रही थी। उसके पैर से सब्जी काटने वाला चाकू दबा हुआ था। उसी समय उसकी सात वर्षीय बेटी मंतजा और पांच वर्षीय बेटी फाविया के बीच पापे को लेकर विवाद हो गया। नसरीन का कहना है कि पापे की छीना झपटी में मंतसा चाकू पर जा गिरी, जिससे उसके गले में चाकू घुस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं नसरीन ने पुलिस को पूरा मामला लिखकर दिया है।
विज्ञापन

वर्जन---
हमारे पास सूचना तो यही आई थी कि बालिका की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हमने उसी तरह मामले को गंभीरता से लिया। घर पहुंचे तो एहसान की पत्नी ने बताया कि उसकी बेटी की हत्या नहीं, बल्कि गिरने के कारण गले पर चाकू जा लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। बाकी मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी सच्चाई होगी। उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर वजीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed