फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   प्यार में फेल युवक-युवती फंदे पर झूले

प्यार में फेल युवक-युवती फंदे पर झूले

Tue, 20 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्यार में फेल युवक-युवती फंदे पर झूले
लीड--
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में प्यार में नाकाम युवक-युवती फंदे पर झूले
परिजनों ने चुपचाप किया लड़की का अंतिम संस्कार, युवक के शव का कराया गया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली (बदायूं)। अलग-अलग मामलों में युवक-युवती ने प्यार में नाकाम होने पर फंदे पर झूलकर जान दे दी। परिवार वालों ने युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया वहीं पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
करीब 25 वर्षीय मयंक उर्फ कल्लू पुत्र ओमप्रकाश कस्बे में श्रीराम कॉलोनी निवासी था। लोगों की माने तो युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक उससे शादी करना चाह रहा था लेकिन परिवार वाले बाधा बने हुए थे। इसके चलते रविवार रात करीब साढ़े दस बजे मयंक ने अपने घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी। उस वक्त युवक की मां घर में अकेली थी। उसने युवक को फंदे पर झूलते देखकर शोर मचाया, जिस पर मोहल्ले के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बमुश्किल दरवाजा तोड़ कर युवक के शव को नीचे उतारा परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे युवक के परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस उसी समय मौके पर पहुंच गई और उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में परिवार वालों ने कोई तहरीर आदि नहीं दी। सोमवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

इधर, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय लड़की ने सोमवार दोपहर अपने ही घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी। लोगों की माने तो उस वक्त परिवार वाले अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि युवती ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। उसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को नीचे उतार लिया। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही शव को चुपचाप श्मशान ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि युवती का अपने ही किसी रिश्तेदार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उससे शादी करना चाह रही थी परंतु उसके परिवार वाले इसके खिलाफ थे। इससे युवती ने फंदे पर झूलकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सूचना पर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सुनने में आया है कि उसका किसी लड़की से अफेयर था। जिससे उसने आत्महत्या कर ली परंतु कस्बे में लड़की कैसे मरी और कौन थी, इसकी कोई सूचना नहीं आई है।
-ओपी गौतम, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed