फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धोखाधड़ी कर बैनामा करा लेने में फर्जी पत्नी समेत सात लोगों पर चार्जशीट

धोखाधड़ी कर बैनामा करा लेने में फर्जी पत्नी समेत सात लोगों पर चार्जशीट

Tue, 02 Oct 2018 06:52 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर बैनामा करा लेने में फर्जी पत्नी समेत सात लोगों पर चार्जशीट
धोखाधड़ी कर बैनामा करा लेने में फर्जी पत्नी समेत सात लोगों पर चार्जशीट
विज्ञापन

पांच साल पुराने फर्जी बैनामा के मामले में क्राइम ब्रांच ने की थी जांच आरोपियों में तत्कालीन लेखपाल का नाम शामिल, गवाह भी फंसे
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। करीब पांच साल पहले एक महिला को मृत व्यक्ति की पत्नी बताकर उससे करीब दो बीघा जमीन का बैनामा करा लिए जाने के मामले में नामजदगी की विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। विवेचना के दौरान क्राइम ब्रांच ने उस महिला को भी खोज लिया जो गायत्री पत्नी ओमकार बनकर पेश हुई थी। वह बरेली जिले में भमोरा थाना क्षेत्र के गांव दलीपपुर निवासी दर्शन की पत्नी राजेश्वरी निकली। खरीदार और तत्कालीन लेखपाल समेत सात लोगों पर आरोप तय किया गया है।
मोहल्ला गंजशहीदा निवासी पूरनलाल ने वर्ष-2013 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक- पूरनलाल के तीन भाइयों में ओमकार की वर्ष 1991 में मृत्यु हो गई थी। इससे दो साल पहले ओमकार की पत्नी गायत्री देवी की भी मृत्यु हो गई। ओमकार की कोई संतान भी नहीं थी लेकिन मोहल्ले के राजेंद्र सिंह, राधाकृष्ण यादव और बालिस्टर सिंह ने वर्ष-2013 में किसी गायत्री नामक महिला को उपनिबंधक कार्यालय में पेश कर करीब दो बीघा जमीन का बैनामा करवा लिया। तत्कालीन लेखपाल मंजुल कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अभिलेखों में हेराफेरी की। गायत्री के गवाह गिरीशचंद्र पाठक और चंद्रभान की भूमिका पर भी सवाल उठे थे। पूरनलाल की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की तो उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले की विवेचना शुरू में कोतवाली पुलिस ने की लेकिन बाद में पूरनलाल की आपत्ति के बाद विवेचना को क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया गया था। क्राइम ब्रांच के विवेचक मदनलाल ने जांच के दौरान उस महिला को खोज निकाला जिसके जरिए फर्जी बैनामा कराया गया था। वह भमोरा थाना क्षेत्र के गांव दलीपपुर निवासी दर्शन की पत्नी राजेश्वरी निकली। राजेश्वरी ने ही खुद को गायत्री बताया था। विवेचक ने पूरे मामले में राजेंद्र सिंह, राधाकृष्ण यादव, बालिस्टर, चंद्रभान, गिरीशचंद्र पाठक, लेखपाल मंजुल कुमार और राजेश्वरी के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जिसे चार दिन पहले कोर्ट में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed