फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अब कुआंडांडा गांव के दो घरों में चोरी

अब कुआंडांडा गांव के दो घरों में चोरी

Sun, 17 Jun 2018 06:20 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
अब कुआंडांडा गांव के दो घरों में चोरी
फोटो - 13 बीडीएनकेयूजीपीएच 01,02,03
विज्ञापन


अब कुआंडांडा गांव
के दो घरों में चोरी
कुंवरगांव इलाके में चोरी की वारदात बढ़ीं
तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरों
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार रात चोरों ने दरावनगर गांव के दो घरों को अपना निशाना बनाया। घरवालों को घटना की जानकारी रविवार सुबह जागने पर हुई।
मंगलवार रात दरावनगर गांव निवासी नन्हेलाल तथा महेंद्रपाल के घर से चोर नकदी सहित करीब दो लाख का माल समेट कर ले गए थे। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पाई कि शनिवार रात कुआंडांडा गांव के दो घरों में चोरी हो गई। शनिवार रात चोर कुआंडांडा निवासी ओमेंद्र मौर्य के घर की पिछली दीवार में नकब लगाकर घर में रखा बक्सा ले गए। घरवालों को इसकी जानकारी रविवार सुबह जागने पर हुई। बक्से में 20 हजार रुपये, सोने की एक चेन, चांदी की एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी खड़ुआ, एक लौंग थी। वहीं के रहने वाले नन्हें उर्फ देवेंद्र के घर में नकब लगाकर घुसे चोर बक्सा ले गए। बक्से में 12 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी कुंडल और एक जोड़ी पायल थी। ओमेंद्र मौर्य की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


एक ही तरीका इस्तेमाल कर रहे चोर
ग्रामीण क्षेत्रों में मकान के पीछे दीवार काटकर घर में नकब लगा कर घर में रखे बक्से को चोर उठा ले जाते है। और बक्से में रखे जेवर, नकदी आदि चोरी कर उसे पास के खेत में फेंक देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed