{"_id":"5aedfc054f1c1bb56a8b7f3d","slug":"141525545989-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत
Updated Sun, 06 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीले पदार्थ खाने
से विवाहिता की मौत
ससुरालियों पर जहर देकर हत्या का आरोप, पांच के खिलाफ तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्सी (बदायूं)।
थाना क्षेत्र के ग्राम शहजाद नगर खेड़ा में शनिवार दोपहर एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद ससुराल वाले शव को घर में छोड़कर फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
26 वर्षीय गुड़िया की करीब सात साल पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम शहजाद नगर खेड़ा निवासी सतेंद्र सिंह राठौर के साथ शादी हुई थी। गुड़िया का मायका दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हासिमपुर में है। गुड़िया के भाई पप्पू के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन की शादी में काफी दान दहेज दिया था, लेकिन इससे बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे। आरोप है कि शनिवार दोपहर ससुरालियों ने गुड़िया को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उनकी बहन की घर में ही मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से बहन के ससुराल वाले घर से फरार हो गए। दोपहर करीब ढाई बजे पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई थी। तभी उन्होंने पुलिस को सूचना दी और विवाहिता के मायके वालों को बताया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के भाई पप्पू ने सतेंद्र, उसके दो भाई और माता-पिता के खिलाफ तहरीर दी है। बिल्सी एसओ ने बताया कि उनके पास तहरीर आई है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बाकी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।