फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   इस्लामनगर में सिर कुचलकर वृद्घ की हत्या, लाश फेंकी

इस्लामनगर में सिर कुचलकर वृद्घ की हत्या, लाश फेंकी

Tue, 01 May 2018 10:04 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
इस्लामनगर में सिर कुचलकर वृद्घ की हत्या, लाश फेंकी
इस्लामनगर में सिर कुचलकर
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या, लाश फेंकी
बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिवारी में रविवार रात घेर के बाहर खेत में सो रहे रहे वृद्ध की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई और हत्यारे उनके शव को गांव के बाहर खेत में फेंक कर फरार हो गए। थाना पुलिस ने बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक 80 वर्षीय चेतराम इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिवारी के निवासी थे। उन्होंने गांव के ही रज्जू ठाकुर का आम का पेड़ बटाई पर ले लिया था। उसकी रखवाली के लिए चेतराम रोजाना रात को वहीं चारपाई डालकर सोते थे। रविवार रात भी वह पेड़ के नीचे सो रहे थे। मध्यरात्रि के समय कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन्होंने वृद्ध को चारपाई पर ही दबोच लिया। उन्हें पकड़कर हत्यारे करीब 20 कदम दूर खेत में ले गए। वहीं उनकी सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्यारों ने जिस स्थान पर वृद्ध की हत्या की, वहां से दूसरे खेत तक लाश घसीटने के निशान भी मिले हैं। पुलिस का मानना है कि हत्यारों ने उनके पैरों में अंगोछा बांधा था। फिर उनके शव को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गए। आगे खेत में पानी भरा होने की वजह से हत्यारे शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। सोमवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर गए तो वृद्ध की हत्या के बारे में जानकारी हुई। सूचना मिलते ही एसओ इस्लामनगर और सीओ बिल्सी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे नरेश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारों ने किसी वजनदार चीज से वृद्ध की हत्या की है। उनके सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं थीं। उनका भेजा फटकर बाहर निकल आया था। चेहरा बुरी तरह से कुचल गया था, जिससे उनके दोनों जबड़े तक टूट गए। वहीं वृद्ध के दोनों हाथ भी टूटे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed