फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चलती ट्रेन से युवक को फेंका, मौत

चलती ट्रेन से युवक को फेंका, मौत

Sun, 01 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से युवक को फेंका, मौत
अस्पताल लाया गया पप्पू। - फोटो : अमर उजाला
उझानी (बदायूं)। ट्रेन में स्नानार्थियों की भीड़ में धक्कामुक्की के दौरान हुए विवाद में एक युवक को वितरोई स्टेशन के पास ट्रेन से फेंक दिया गया। उसका एक हाथ और एक पैर कटा गया, बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

गांव अढौली निवासी पप्पू (35) पुत्र सोहन लाल गंगा नहाने के लिए कछला जाने को शनिवार सुबह उझानी स्टेशन से बैठा। साथ में परिवार की एक महिला भी थी। बोगी में भीड़ अधिक होने की वजह से वह गेट के पास ही खड़ा हो गया। करीब 10 बजे वितरोई स्टेेशन पर ट्रेन रुकी तो कई लोग चढ़ने-उतरने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। इसी पर उसकी एक-दो यात्रियों से कहासुनी हुई। ट्रेन जैसे ही स्टेशन से आगे बढ़ी उसे किसी ने ट्रेन से नीचे फेंक दिया। वह प्लेटफार्म पर ही ट्रेन के पहिया के नीचे आ गया। उसका एक हाथ और एक पैर कटकर अलग हो गया। स्नानार्थियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन तो रुकवा ली लेकिन लहूलुहान युवक को बाहर निकालने में दिक्कत आई। किसी तरह उसे बाहर निकालने के बाद यात्रियों ने एंबुलेंस को बुलाकर उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के ही रामनिवास ने बताया कि बाद में उसे वे लोग बरेली ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed