फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुस्तक विक्रेता के घर आठ लाख की चोरी

पुस्तक विक्रेता के घर आठ लाख की चोरी

Mon, 22 Jan 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुस्तक विक्रेता के घर आठ लाख की चोरी
चोरी के बाद ब‌िखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। शहर में दिनदहाड़े पुस्तक विक्रेता के बंद घर को चोरों ने खंगाल लिया। ढाई घंटे को परिवार बाजार गया था, जिस बीच चोरों ने फुर्सत से सेफ और संदूक तोड़कर आठ लाख रुपये का नकदी जेवर चोरी कर लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मुआयना किया। कोतवाली सदर में चोरी की रिपोर्ट लिखा दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला साहूकारा की घनी बस्ती में रहने वाले आलोक उर्फ गोपाल गुप्ता स्कूली कॉपियों को बनाने का काम करते हैं। वह रविवार सुबह कारोबार के सिलसिले में शाहजहांपुर गए थे। उनकी पत्नी आभा गुप्ता अपने दोनों बच्चों को लेकर दोपहर ढाई बजे बाजार चली गईं। वह पांच बजे लौटीं तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला भी टूटा था। कमरा खुला पड़ा था। इसमें बेड से लेकर सेफ और संदूक तक खुले पड़े थे और सारा सामान अस्त व्यस्त फैला हुआ था। आभा ने तत्काल ही पति को कॉल करके चोरी की जानकारी दी। थोड़ी देर में सदर कोतवाली पुलिस भी आ गई। सामान चेक किया तो आभा को पता लगा कि घर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये और करीब 150 ग्राम सोने के जेवर चोरी हो चुके हैं। देर शाम आलोक भी घर लौट आए। उन्होंने तहरीर दी तो कोतवाल अजय यादव ने मुआयना किया। यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह जल्दी ही सुराग लगाकर घटना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

00000000
कैमरे सही होते तो पकड़ जाते चोर
आलोक गुप्ता का घर रंग मंदिर वाली गली में है। रंग मंदिर के बाहर दो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो काफी समय से खराब पड़े हैं। घटना के बाद पुलिस ने कैमरे चेक कराए तो वह खराब निकले। इस लिहाज से फुटेज से चोरों की पहचान का विकल्प ही खत्म हो गया। वहीं, पुलिस से लेकर पीड़ित तक यह मानकर चल रहे हैं कि चोरी में किसी करीबी शख्स का हाथ है। घरवाले कितने समय तक बाहर रहेंगे, इसकी चोरों को पूरी जानकारी थी। शायद तभी उन्होंने इतने सारे ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed