फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   फरार बदमाशों की तलाश में छापे

फरार बदमाशों की तलाश में छापे

Sat, 30 Dec 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
फरार बदमाशों की तलाश में छापे
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
कादरचौक। बिहार से ज्वैलरी शॉप काटकर सोना लेकर आए दो बदमाशों को थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। इनके फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में पकड़े गए भोजपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र मायाराम और छत्रपाल पुत्र मौजीराम को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। इनके पास से तलाशी के दौरान चरस और तमंचा भी बरामद हुआ था। पुलिस पार्टी पर फायर का भी आरोप है। तीसरे फरार आरोपी बाबूलाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने बिहार के वैशाली जिला के कस्बा विधूपुरा नवानगर बाजार में सुबोध कुमार राय की सुबोध आभूषणालय नाम की जवैलरी की दुकान 22 दिसंबर की रात काट ली। विधूपुरा थाने में उसका मुकदमा पंजीकृत है। बदायूं पुलिस की सूचना के बाद सुबोध कुमार राय ने बताया कि वह वहां से चल दिए हैं, जल्द ही बदायूं पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed