{"_id":"59cc7aae4f1c1bcf538b4be4","slug":"141506572974-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं टूट रहा पुलिस और जुआघर संचालकों का गठजोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं टूट रहा पुलिस और जुआघर संचालकों का गठजोड़
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आसफपुर/ बिसौली।
वजीरगंज एसओ पर गाज गिरने के बावजूद जिले की पुलिस और जुआघर चलाने वालों का गठजोड़ नहीं टूट रहा है। फैजगंज बेहटा इलाके में चलने वाले अड्डे पर आसपास के कई जिलों के नामचीन लोग जुआ खेलने पहुंचते हैं। इसी तरह बिसौली इलाके में कई जगह जुआ होता है।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में लंबे समय से जुए का काला कारोबार अपनी जड़ें जमाए हुए है। जिले का अंतिम छोर और चार जिलों की सीमा से सटे होने के कारण गैर जनपदों के जुआरी इस इलाके में लग्जरी गाड़ियों से अपनी किस्मत आजमाने आते है। खासतौर से दिवाली पर क्षेत्र में जुआरियों की तादाद बढ़ जाती है। इस साल भी ग्राम भोजपुर, भूड़ बिसौली, सीकरी, पाठकपुर धन्यावली, आसफपुर, दूंदपुर, ढोरनपुर, भवानीपुर आदि कई ग्रामों में जिला रामपुर, संभल, बरेली और मुरादाबाद जनपदों के जुए के खिलाड़ी इन दिनों डेरा जमाए हुए हैं। चर्चा है कि है कि कुछ यहां कुछ पुलिस वालों का संरक्षण है। इस वजह से शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
इधर बिसौली में जुए का सबसे बड़ा अड्डा नगर के दबतोरी रोड स्थित साईं कॉलोनी में है। जहां प्रतिदिन लाखों रुपये की बाजी खेली जाती है। यहां पर दूरदराज से जुआरी आते हैं। प्रत्येक बाजी पर खर्चे के नाम पर 20 प्रतिशत भाग निकाला जाता है। कुछ माह पहले मदनजुडी गांव में तो जुआरियों के दो गुटों में जुए की रकम के बंटवारे को लेकर फायरिंग भी हुई थी तो नागपुर गांव के जुए के एक फड़ का वीडियो वायरल। जिसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।