फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जमीन पर कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

जमीन पर कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Wed, 13 Feb 2019 12:05 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
दातागंज (बदायूं)। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामनिवास शर्मा ने गांव बेलाडांडी पहुंचकर उस समय पुलिस पर बेहद नाराजगी जताई जब ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। वे सभी एडीएम के सामने मौजूद थे। बाद में एडीएम ने तहसीलदार को पीएसी के साथ जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार से पीएसी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत की जमीनों से कब्जे हटाने का अभियान चलेगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बेलाडांडी में 315 हेक्टेयर जमीन पर दबंगों का कब्जा है। कई बार जमीन को कब्जा मुक्त कराने को अभियान चला है। कई दफा कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है, लेकिन फिर भी वे बाज नहीं आए हैं। पिछले दिनों 25 लोगों के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तहसील प्रशासन को निर्देश दिए गए थे कि उनके कब्जे से जमीनों को मुक्त कराया जाए। मंगलवार को एडीएम रामनिवास शर्मा बेलाडांडी पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज होने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन के बारे में पूछा। गांव के कुछ लोगों ने कहा कि कब्जा करने वाले तो यहीं पर खड़े हैं। इस पर एडीएम ने पुलिस पर नाराजगी जताई। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की गई। एडीएम ने कोतवाल अमृतलाल से कहा कि उन्होंने क्यों पीएसी की मांग नहीं की। निर्देश दिए कि तत्काल जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए। तहसीलदार संजय कुमार को निर्देश दिए कि बुधवार से ही पीएसी के साथ गांव में सारी जमीन को दबंगों से मुक्त कराया जाए। किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाए।
विज्ञापन


इन गांवों में है जमीनों पर कब्जा
ग्राम पंचायत बेलाडांडी में बैलाखाम,बैलापुख्ता, प्रानपुख्ता, प्रानखाम, दियोरनियां, जरौता, कुडाहा, डांडी आदि में 3600 बीघा जमीन दबंगों के कब्जे में है।

एंटी भूमाफिया के तहत होनी चाहिए थी कार्रवाई
योगी सरकार के आदेश है कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों पर एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।

कई बार दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट भी दर्ज हुई है,लेकिन उन्होंने जमीनों से कब्जे नहीं छोड़े। यदि प्रशासन सख्ती से पेश आकर जमीनों को कब्जा मुक्त कराए तो ग्राम पंचायत को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र सिंह, प्रधान बेलाडांडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed