{"_id":"5c46231ebdec224b7a553e08","slug":"131548100382-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरी में मुठभेड़, सिपाही और इनामी बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटरी में मुठभेड़, सिपाही और इनामी बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। सोमवार दोपहर गंगा की कटरी में पुलिस और एक इनामी बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड गोली चली, जिसमें एक सिपाही को पैर में गोली लग गई, जबकि बदमाश भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घेराबंदी के दौरान एक अन्य सिपाही और एसओ कादरचौक भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
एसओजी टीम को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी बदमाश कल्लू यादव कादरचौक क्षेत्र में गंगा कटरी और सुंदरायनवन के आसपास कहीं छिपा है। इस पर एसओजी ने कादरचौक एसओ हरिभान सिंह राठौर और उनकी टीम के साथ गंगा की कटरी में बंदा पार इलाके में तलाशी शुरू कर दी। दूसरी ओर से सूचना पर एसओ उसहैत राजीव कुमार अपनी टीम लेकर आ गए। पुलिस कल्लू यादव को तलाश कर रही थी कि अचानक गन्ने के खेत में छिपे बैठे कल्लू ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। एक गोली एसओजी में तैनात सिपाही आकाश कुमार के पैर में जा लगी। इससे वह वहीं लड़खड़ाकर गिर गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश खेत से निकलकर भागा कि उसके पैर में गोली लग गई। वह भी खेत में गिर गया। उसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। सूचना पर एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ उझानी भूषण वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल सिपाही को जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में बदमाश को भी पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों का इलाज शुरू करा दिया गया है।
इस मुठभेड़ में एसओ कादरचौक और सिपाही सुरजीत भी चोटिल बताए जा रहे हैं। उन्हें भी जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक कल्लू यादव मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम परसा निवासी है। उस पर विभिन्न थानों में 32 मुकदमे चल रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
------------------------
ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे किसान को मारी थी गोली
बदायूं। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश कल्लू ने 14 दिन पहले एक किसान को गोली मारी थी। इसकी सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज है। सात जनवरी की रात ग्राम पलिया मेहंदी निवासी 60 वर्षीय किसान सुरेश अपने ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे थे। उसी रात कल्लू वहां पर घूमते हुए पहुंच गया था। उसके बाद कल्लू ने सुरेश को गोली मार दी थी। गनीमत रही थी कि सुरेश के हाथ में गोली लगी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर कल्लू मौके से फरार हो गया था।
------------------
होमगार्ड की पत्नी भगा ले गया था कल्लू
बदायूं। मूसाझाग के ग्राम परसा निवासी कल्लू यादव एक होमगार्ड की पत्नी को भगा ले गया था। बाद में होमगार्ड की भतीजी को ले गया लेकिन पुलिस की पकड़ में कभी नहीं आया। उसके खिलाफ मूसाझाग थाने में भी कई मामले दर्ज हैं।
---------------------
कल्लू बहुत ही शातिर अपराधी है। उसकी तलाश में एसओजी को लगाया गया था। मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी है। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल है। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बाद में बदमाश को जेल भेजा जाएगा।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी