फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी मासूम, पिता और सौतेली मां पर रिपोर्ट

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी मासूम, पिता और सौतेली मां पर रिपोर्ट

Thu, 10 Jan 2019 07:49 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 10 Jan 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी मासूम, पिता और सौतेली मां पर रिपोर्ट
संदिग्ध हालात में झुलसी मासूम, पिता और सौतेली मां पर रिपोर्ट
विज्ञापन

अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम खरखोली में एक मासूम बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। उसके नाना ने पिता और सौतेली मां के खिलाफ केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

ग्रामवासी हुकुम सिंह की सात वर्षीय बेटी तन्नू मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। इस पर परिवार वाले तन्नू को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए और उसका इलाज शुरू करा दिया। गुरुवार को इस बारे में तन्नू के नाना नरसिंह निवासी विशुनपुरी को पता चला, तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हुकुम सिंह और उसकी दूसरी पत्नी रिंकी के खिलाफ केरोसिन डालकर बच्ची को आग लगाने की तहरीर दी। नरसिंह का आरोप है कि उन्होंने आठ साल पहले अपनी बेटी आरती की शादी हुकुम सिंह के साथ की थी। बीमारी से आरती की चार साल पहले मौत हो गई। उसके बाद हुकुम सिंह ने रिंकी से दूसरी शादी कर ली। दोनों आए दिन तन्नू से मारपीट करते और उसे घर से निकाल देते थे। मंगलवार रात दोनों ने उसे जला दिया और चुपचाप प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, साथ ही रिंकी और हुकुम सिंह से पूछताछ शुरू कर दी। हुकुम सिंह के मुताबिक उसके घर में मोमबत्ती गिरने से आग लग गई थी, जिससे तन्नू, उसके पिता राधेश्याम, बेटा आयुष और साला सौरभ भी झुलस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed