{"_id":"5afc920a4f1c1bde408b5dab","slug":"131526501898-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग व फरसेबाजी में दोनों पक्ष के एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग व फरसेबाजी में दोनों पक्ष के एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई
Updated Thu, 17 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग और फरसेबाजी में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों पर रिपोर्ट
मंगलवार को सरेबाजार एक दूसरे पर जानलेवा हमले का मामला
घायलों में एक युवक की हालत नाजुक, देर रात बरेली रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
सरे बाजार मंगलवार शाम को प्रापर्टी डीलर्स के दो गुटों में मारपीट के बाद फरसेबाजी और फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कार्रवाई के दायरे में आए एक पक्ष के सात दूसरे गुट के पांच लोग शामिल हैं। पुलिस की माने तो फायरिंग में देसी असलहों का इस्तेमाल किया गया। इस बीच, घायलों में शामिल नसीर को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है।
गंजशहीदा मोहल्ले के नसीर और मोहम्मद अहमद के बीच प्रापर्टी के रुपयों के लेनदेन के विवाद में कछला रोड बाजार में जमकर संघर्ष हुआ था। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए थे। घायलों में नसीर की हालत दूसरे दिन भी नाजुक बनी रही। बदायूं जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद घरवालों ने देर रात ही उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की मानें तो घटना में एक लाइसेंसी बंदूक का जिक्र आया है लेकिन चश्मदीद लोगों से जानकारी में आया कि घटना में देसी असलहों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस को मौके पर कारतूस के दो खोखे भी मिले थे। फायरिंग और फरसेबाजी की घटना में पुलिस ने साबरा बेगम की तहरीर पर मोहम्मद अहमद, नकी अहमद, नाजिम, शहनाज, फाजिल, इफ्तखार और जफर के खिलाफ तो मोहम्मद मियां गुट की ओर से नसीर, सगीर और तीन अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इरशाद का कहना है कि हमलावरों ने उसके परिजन की कपड़े की दुकान में भी तोड़फोड़ की। सामान भी बाहर फेंक दिया गया। इधर, एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।