फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कब्रिस्तान की जमीन पर लगा भागवत का टेंट पुलिस ने उखाड़ा

कब्रिस्तान की जमीन पर लगा भागवत का टेंट पुलिस ने उखाड़ा

Mon, 22 Jan 2018 07:24 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान की जमीन पर लगा भागवत का टेंट पुलिस ने उखाड़ा
फोटो- 37
विज्ञापन

कब्रिस्तान की जमीन
पर लगा टेंट उखाड़ा
ग्रामीणों ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, कथा की अनुमति पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
कुंवरगांव (बदायूं)।
थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर में कब्रिस्तान की जमीन पर टेंट लगाने की शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने उसे उखाड़ दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने बाद में मंदिर की जगह पर कथा करने की अनुमति दे दी।

रविवार को गांव में श्रीमद्भागवत कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई थी। रविवार की शाम भागवत के आयोजकों ने मंदिर की जगह पर टेंट लगाया था। इस दौरान बराबर मौजूद कब्रिस्तान की थोड़ी जमीन भी टेंट के दायरे में आ गई। दूसरे समुदाय ने इस बात का विरोध किया। थाना पुलिस जांच करने पहुंची और टेंट उखाड़ दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कथा आयोजक समेत काफी लोग पहले थाने पहुंचे और वहां शिकायत की सुनवाई न होने पर वह शहर विधायक महेश गुप्ता के आवास पर आए और पुलिस पर दूसरे पक्ष के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। आयोजनकर्ता देवदत्त शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे लोग इसी जगह श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करते आए हैं लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने पुलिस को भ्रामक जानकारी देकर वहां से टेंट हटवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। दोबारा टेंट लगाकर कथा शुरू कराई गई। एसएसआई बृजेश कुमार यादव ने बताया कि कब्रिस्तान की जगह टेंट लगाकर कथा की जा रही थी। इसका दूसरे समुदाय ने विरोध किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां दोनों पक्ष के लोगों की बातचीत कराकर सुलह करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed