{"_id":"5a25598a4f1c1b60678bf40c","slug":"131512397194-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर के मालिक का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवाल्वर के मालिक का नहीं मिला सुराग
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
असलहा।
- फोटो : डेमो
कादरचौक। करीब डेढ़ महीने पहले पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार करके चोरी का रिवाल्वर बरामद किया गया था। अब तक पुलिस रिलाल्वर के मालिक का पता नहीं लगा सकी है।
14 अक्तूबर को उझानी कस्बे में एक महिला टीचर से लूट हुई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कादरचौक की ओर भाग निकले थे। इसकी सूचना मिलने पर कादरचौक पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे पकड़ लिए थे। इनमें अबरार निवासी फिरोजाबाद और यूनिस निवासी गंजडुंडवारा शामिल थे। इन बदमाशों के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ था, जिसका नंबर मिटा दिया गया था। पुलिस रिवाल्वर बरामद करके मामले को भूल गई। इसका नतीजा यह हुआ कि अब तक रिवाल्वर के मालिक का पता नहीं लग सका है।